Mahendra singh dhoni: इंडिया (India) और न्यूजीलैंड (new zealand) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज होने वाली है। शुक्रवार को पहला टी20 मैच रांची में खेला जाएगा। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh dhoni) गुरूवार को अचानक जेएससीए स्टेडियम पहुंच गए। एम धोनी को देखकर टीम इंडिया के खिलाड़ी रोमांच से उछल पड़े। धोनी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की, साथ ही उन्हे बैटिंग के टिप्स भी दिए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो ट्विट किया है।
महेंद्र सिंह धोनी को नारियल पानी पीते हुए, टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान धोनी सभी खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हे कुछ टिप्स देते हुए भी नजर आ रहे हैं।