International Women’s Day: दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं को मान-सम्मान देने के हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल विमेंस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन को महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का दिन है। इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक तमाम उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। साथ ही उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व उनकी उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रक्रट कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही भेदभाव मिटाकर समानता के बीच उनके अधिकारों की बात की जाती है। स्कूल व कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं।
विश्वभर में महिलाओं के खिलाफ पक्ष-पात को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को खास तरह से सेलिब्रेट किया जाता है। साथ ही इस दिन को इसलिए भी सेलिब्रेट किया जाता है, ताकि महिलाओं के विकास पर ध्यान दिया जाए, साथ ही उनकी उपलब्धियों पर भी गौर किया जा सकें।