महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। अब वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि धोनी ने यह फैसला तब लिया है, जब दो दिन बाद सीएसके को इस सीजन का पहला मैच खेलना है।
धोनी ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी टेस्ट और वनडे की कप्तानी अचानक ही छोड़ी थी। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं कि चाहे अंतरराष्ट्रीय करियर हो या आईपीएल करियर, धोनी की कैप्टेंसी रिकॉर्ड की कोई बराबरी नहीं है।