जम्मू। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी में तैनात आईटीबीटी के 39 जवान बस में सवार होकर चंदनवाड़ी से पहलगाम लौट रहे थे। तभी बस का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाईं में गिर गई। जिससे उसमें सवार 10 जवानों की मौत हो गई, वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अलावा अर्धसैनिकबल के जवान बचाव व राहत कार्य में लगे हैं।
आईटीबीटी के जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस खाई में जा गिरी। जिससे बस में सवार 10 जवानों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने बचाव-राहत का काम शुरू कर दिया है। अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि घायल जवानों को इलाज गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में किया जा रहा है। स्पॉट की तरफ 19 एंबुलेंस रवाना की गई हैं। अभी फिलहाल फोकस तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पर है। अब तक हमारे पास 6 जवानों की मौत की खबर है। यह संख्या बढ़ सकती है।
सभी जवान जम्मू कश्मीर पुलिस की बस में सवार थे। हादसे के बाद घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।घायल जवानों का इलाज करने वाले डॉक्टर सैयद तारिक ने बताया कि अभी करीब 30 मरीज आए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। हम और हमारे सारे डॉक्टर पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं 7 से 10 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि जरूरत पड़ने पर घायल जवानों को इलाज के लिए बाहर भी ले जाया जा सकता है।
बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, “कश्मीर के पहलगाम में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है.। अमरनाथ यात्रा में लगी प्ज्ठच् की बस खाई में गिरने से कई जवानों के शहीद होने और जख्मी होने की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है। शहीदों के परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करता हूं। जम्मू और कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, चंदनवाड़ी के पास हुए बस दुर्घटना से गहरा दुख हुआ, जिसमें हमने अपने बहादुर आईटीबीपी के जवानों को खो दिया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।