हरियाणा: हरियाणा के चर्चित जलेबी बाबा (Jalebi Baba) सेक्स स्कैंडल (sex scandal) मामले में फतेहाबाद कोर्ट ने बिल्लूराम उर्फ जलेबी बाबा को 14 साल की सजा सुनाई है। जलेबी बाबा तंत्रमंत्र के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फांसता था। फिर नशीली चाय पिलाकर महिलाओं से रेप करता था। जलेबी बाबा ने 120 महिलाओं से रेप (120 women raped) किया था। इस दौरान अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाता था। इसके बाद महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने उसपर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। फतेहाबाद कोर्ट ने जब उसे 14 साल की सजा सुनाई तो, वह फूटकर रोने लगा, और अपने गुनाहों पर रहम की भीख मांगने लगा।
जलेबी बाबा का 2019 में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। बस यहीं से बिल्लूराम की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। पुलिस की विवेचना में उसके मोबाइल से 120 वीडियो मिले थे। जिसमें जलेबी बाबा अलग-अलग महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते हुए नजर आ रहा था। इस मामले ने तूल पकड़ा तो, उसपर पुलिस का शिकंजा कस गया। कई महिलाओं ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी।
कैसे बना बिल्लूराम से जलेबी बाबा
बिल्लूराम आज से कई साल पहले शादीशुदा साधारण जिंदगी जीता था। बिल्लूराम की पत्नी का निधन हो चुका था। उसके चार बेटियां और दो बेटे थे। बिल्लूराम 23 साल पहले पंजाब के मनसा से हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे में रहने लगा था।
इसके बाद जीवन यापन के लिए उसने 13 साल पहले जलेबी का धंधा शुरू किया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक तांत्रित से हुई। उसने तांत्रिक से तंत्रमंत्र की विद्या सीखी, और अचानक गायब हो गया था। जब वह लौटा तो बिल्लूराम से जलेबी बाबा बन गया था। उसने आते ही एक मकान का निर्माण करा लिया, इसके साथ ही पास में एक मंदिर का भव्य निर्माण कराया था।
महिलाओं को बनाता था शिकार
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी, यहीं से उसने ठगी का काम शुरू कर दिया। जलेबी बाबा ने महिलाओं को अपना शिकार बनाने लगा। उनको नशीली चाय पिलाकर रेप करने लगा। उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। जलेबी बाबा पर अपने परिचित की पत्नी से रेप करने का आरोप लगा था।