पटना: आज से यानी शुक्रवार से जेडीयू का पोल खोल अभियान शुरू होने जा रहा है। जाती आधारित गणना को रोकने की साजिश और केंद्र के नीतियों के खिलाफ यह अभियान चलाया जाएगा। आपको बता दे की यह अभियान तीन दिन चलेगा….
अभियान के पहले दिन मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होगे। अभियान के दूसरे चरण के तहत 7 से 12 सितंबर तक प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। तीसरे चरण में जो की 15 से 20 सितंबर तक होगा, पार्टी के सभी पदाधिकारी अपने घरों में काला झंडा लगाकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जेडीयू का कहना है की इस अभियान के जरिए वह केंद्र सरकार को उनकी गलत नीतियों के बारे में बताएंगे।