झारखंड। झारखंड के दुमका में छात्रा अंकिता की मौत का मामले को लेकर अभी थमा नहीं था कि, एस ऐसा ही दूसरी वारदात रांची में सामने आई है। जहां रिटायर आईएएस की पत्नी व बीजेपी नेता सीमा पात्रा पर सनसनीखेज आरोप लगा है। आरोप है कि बीजेपी नेता ने नौकरी को पहले पीटा। फिर पेशाब चटवाया। इसके बाद उसके दांत तोड़ दिए। ‘थर्ड डिग्री’ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीमा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने बेटे की गवाही के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद सीमा पात्रा ने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं, ये राजनीति से प्रेरित हैं, मुझे फंसाया गया है।
सीमा पात्रा, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी हैं। सीमा बीजेपी की महिला विंग की नैशनल वर्किंग कमेटी की सदस्य थीं। सीमा के परिवार में उनका बेटा भी। नौकरानी सुनीता पिछले 10 सालों से सीमा के घर पर नौकरानी की काम करती हैं। सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। सामने आए वीडियो में सुनीता को अस्पताल में बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। जिसमें वह बीजेपी की महिला नेता की क्रूरता की कहानी को बयां करती हुए दिखाई पड़ रही हैं।
सुनीता ने आरोप लगाया कि उसे बंधक बना लिया गया था और प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में जानकारी दी है कि लगातार उसे 10 सालों से घर ने कैद रखा गया, उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। वही एक बार गलती करने पर रॉड से मारकर सीमा पात्रा मैडम ने उसका दांत तक तोड़ दिया था। लेकिन हद तो तब हो गयी जब सीमा ने नौकरानी सुनीता से प्रताड़ना की हद पार करते हुए पेशाब तक चटवाया था। पीड़िता ने बताया की मैडम काम के दौरान गलती करने पर मुझे पीटती थी। पीड़िता दिव्यांग है, जिसको लगातार सीमा ने मारपीट के साथ-साथ, गर्म तवे से जलाकर प्रताड़ित किया।
सुनीता ने कहा कि पात्रा के बेटे आयुष्मान ने उसे बचाया था। वीडियो में वह रोते हुए कह रही थी, “उसकी वजह से ही मैं जिंदा हूं। पीड़िता ने बताया कि, जब मैडम मेरे साथ मारपीट करती तो उनके बेटे आयुष्मान मुझे बताते थे। पीड़िता का आरोप है कि, जब मैंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया तो उन्होंने अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जिससे कि आयुष्मान पुलिस को उनकी करतूत बता न दे। हालांकि आयुष्मान ने पुलिस को मां की क्रूरता की कहानी बता दी है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद डीजीपी ने तत्काल स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी महिला को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी महिला को 12 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेल भेज दिया। बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने बताया कि हम यहां पीड़िता से मिलने आए थे, वह गरीब महिला है और उसके (आरोपी सीमा पात्रा) के घर पर काम करती थी। जिस तरह से उसे पीटा गया वह ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और पार्टी ने उन्हें भी हटा दिया है।