दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस के बाद एक और दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। आफताब पूनावाला ने श्रद्धा के शव के टुकड़े आरी और चापड़ से किए थे। लेकिन झारखंड से एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है। दिलदार अंसारी नाम के शख्स ने पत्नी की हत्या करने के बाद इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। इसके बाद शवों के टुकड़ों को आगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिए थे। घटना का खुलास उस वक्त हुआ। मृतका की पहचान रूबिका पहाड़ी रूप में हुई थी। महिला के शव के टुकड़ों को कुत्ते नोंच कर खा रहे थे। पुलिस ने दिलदार अंसारी को अरेस्ट कर लिया है।
झारखंड के साहिबगंज जिले में रहने वाले दिलदार अंसारी ने रूबिका पहाड़ी (22) नाम की आदिवासी युवती से लव मैरिज की थी। दिलदार अंसारी ने रूबिका से दूसरी शादी की थी। दिलदार पहले से शादीशुदा था। शादी के कुछ दिन बाद ही दिलदार और रूबिका के बीच पहली पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। इसी कलह की वजह से दिलदार ने रूबिका की हत्या कर दी। उसके शव को कटर से काटकर 12 टुकड़े कर दिए थे।
साहिबगंज के दिलदार अंसारी पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रुबिका पहाड़ी (त्नइपां च्ींंकप) को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका रुबिका पहाड़ी प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया।
टुकड़े कर पॉलिथीन में भरकर बनाए थे पैकेट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।