बड़ी ख़बरें
आप ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री को चुनौती दी: “दिल्ली के स्कूलों का दौरा करें, फिर बोलें”राजस्थान में जेजेपी-बीजेपी गठबंधन की संभावना, दुष्यंत की दिल्ली में बातचीत; मध्यस्थ के रूप में अनुराग ठाकुरबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह 2023 चुनावों की रणनीति बनाने रायपुर पहुंचेChhattisgarh: भ्रष्टाचार मामलों की समीक्षा के लिए सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद रायपुर पहुंचेChhattisgarh Election 2023: शहरी क्षेत्र कम मतदान से जूझ रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र आगे हैंSwine Flu: स्वाइन फ्लू ने भिलाई में दो लोगों की जान ले ली, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीChandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी कानपुर से महाराजगंज किए जाएंगे शिफ्ट… जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर मांगी थी अनुमति

कानपुर: समाजवादी पार्टी से विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कानपुर जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल में शिफ्ट करने की अनुमति मांगी थी। सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इरफान से मुलाकात की थी। कानपुर जेल प्रशासन जल्द ही इरफान को महाराजगंज जेल में शिफ्ट करेगी।

सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इरफान सोलंकी को कानपुर कारागार से महाराजगंज जेल शिफ्ट किया जाएगा। जेल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर इसकी अनुमति मांगी थी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर, सपा विधायक को कानपुर जेल से शिफ्ट करने की मांग थी। इरफान को दूसरी जेल में शिफ्ट करने से उनकी मां, पत्नी और बच्चों के चेहरे पर मायूसी है।

सपा विधायक इरफान सोलंकी विवादित प्लाट पर बनी झोपड़ी में आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने और बांग्लादेशी नागरिक को प्रमाणपत्र देने के मामले में बंद हैं। बीते सोमवार को अखिलेश यादव विधायक इरफान से मिलने के लिए जेल पहुंचे थे। अखिलेश ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताई थी।

सपा विधायक इरफान सोलंकी बीते 03 दिसंबर को कानपुर पुलिस कमिश्नर के आवास पर सरेंडर किया था। पुलिस ने उन्हे कोर्ट में पेश किया। इसके बाद इरफान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। कानपुर जेल प्रशासन ने शासन को बीते 13 दिसंबर को पत्र लिखकर सपा विधायक को महाराजगंज जेल में शिफ्ट करने की अनुमति मांगी थी। मंगलवार को शासन की तरफ से इरफान को महाराजगंज शिफ्ट करने की अनुमति मिल गई है।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities