कानपुर में शुक्रवार सुबह एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक महिला ने सिपाही को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। पार्क में मॉर्निंग वॉकरों समझ ही नहीं पाए कि यह हो क्या रहा है। महिला सिपाही को गालियां बकते जा रही थी, और कह रही थी कि मैं इसकी पत्नी हूं। इसके दूसरी महिलाओं से भी संबंध हैं।
महिला के हाथों पिट रहे सिपाही का कहना था कि यह मेरी पत्नी नहीं है। मुझे जबरन पकड़ कर पीट रही है। यह महिला है इस लिए मैं इस लिए मैं इसका लिहाज कर रहा हूं। मॉर्निंग वॉकरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का लोग वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल को सूचना देदी। मौके पर पहुंची पीआरवी 112 दोनों को नौबस्ता थाने ले गई। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
सिपाही के वायरल वीडियो लोग उसकी चुटकी ले रहे हैं। वीडियो को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने संज्ञान में लिया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो दिख रहा सिपाही दुर्गेश सोनकर है। पिटाई करने वाली महिला इसकी दूसरी पत्नी है। इस महिला की शिकायत के बाद ही सिपाही बर्खास्त किया गया था। दुर्गेश सोनकर पहले से शादीशुदा था। इसके बावजूद भी उसने इस महिला से दूसरी शादी कर ली थी।
महिला का आरोप है कि दुर्गेश ने उससे धोखे से शादी की है। उसने नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी इसके कई महिलाओं से संबंध हैं। महिला गालियां बकते हुए सिपाही के कपड़े फाड़ती रही, और थप्पड़ों की बरसात करती रही। नौबस्ता थाने में दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।