शाहरुख और सलमान की जोड़ी को एक साथ फिल्म ’करण अर्जुन’ में देखा गया था। उसके बाद अब तक दोनों ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की। हालांकि, सलमान को शाहरुख की फिल्म ’जीरो’ में कैमियो करते देखा गया था। वहीं, शाहरुख ने भी सलमान की फिल्म ’ट्यूबलाइट’ में कैमियो किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब शाहरुख भी सलमान की आने वाली फिल्म टाइगर-3 में कैमियो करते नजर आएंगे।
यह भी खबरें सामने आ रहीं हैं कि ’पठान’ में ऋतिक रोशन भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं। आपको बता दें कि फिल्म ’पठान’ काफी विवादों के बाद भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।