नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय तमगा मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था। अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी के विजन के बारे में बताया। आप संयोजक ने कहा कि 2027 में हम गुजरात में सरकार बनाएंगे। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ ही पंजाब और दिल्ली एमसीडी चुनाव में शानदार जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में पांच सीटें जीतकर राष्ट्रीय पार्टी का तमगा मिला है। राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधिक करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने भारत को ठीक करने के लिए आम आदमी पार्टी को चुना है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में उन्होंने पिछले 5 से 7 साल में 12.30 लाख लोगों को रोजगार दिया है। वहीं पंजाब की आप सरकार 21 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दे चुकी है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने दिखा दिया कि बेरोजगारी और महंगाई का समाधान हो सकता है। लेकिन इसके पीछे अच्छी नियत होनी चाहिए। उन्होंने कहा लोग मुझसे पूछते हैं कि आम आदमी पार्टी का विजन क्या है। लेकिन मेरा आम आदमी पार्टी को नहीं बल्कि इस देश को लेकर क्या विजन है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश को अगले 5 से 10 साल में कहां होना चाहिए, हम इसके बारे में सोचते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी इस देश के विजन को पूरा करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसा देश चाहते हैं जहां पर सभी जाति और धर्म के लोगों के बीच प्यार और मोहब्बत हो। जाति और धर्म के नाम पर कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए।