यूपी के कुशीनगर में एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर कुआं पूजन की रस्म के दौरान कई महिलाएं और लड़कियां एक कुएं में गिर गईं। मिली जानकारी के अनुसार,13 लड़कियों और महिलाओं की मौत हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू जारी है। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक शादी समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान यह हादसा हुआ
आपको बता दें कि कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला का यह मामला है जहां पर एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें हल्दी की रस्म नभाई जा रही थी। इस रस्म को मनाने के लिए महिलाएं और बच्चियां एक कुएं पर एकत्रित हुई थी तभी महिलाएं और लड़कियां कुएं के जाल पर खड़ी हो गई जिससे उन सबके भारी वजन के चलते अचानक कुएं का जाल टूट गया और उस पर खड़ी सभी महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं। एक-दूसरे को बचाने में भी कई महिलाओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। अभी 13 महिलाओं और लड़कियों की मौत की पुष्टि हुई है। मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
