मुम्बई। महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नहीं, बल्कि एकनाथ शिंदे होंगे। गुरूवार शाम मीडिया से बातचीत के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बडा ऐलान किया। उन्हानें कहा कि, एकनाथ शिंदे शाम 7ः30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा।
पिछले कईदिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव सामने आए। शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे अगल होकर गुजरात के बाद बागी विधायकों के साथ असम चले गए। देररात उध्दव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से रिजाइन के बाद गुरूवार की सुबह से नई सरकार को लेकर सरगर्मियां तेज थीं। देवेंद्र फडणवीस को सूबे का अगला सीएम की बात चल रही थी, लेकिन एकाएक नए समीकरण सामने आए। जब देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान एकनाथ शिंदे को बतौर सीएम के नाम का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि,एकनाथ शिंदे शाम 7ः30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें, 288 सीटों वाले विधानसभा में इस वक्त एक सदस्य के निधन के कारण 287 विधायक हैं। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 144 सीटों का है। बीजेपी के पास 106 विधायक हैं। शिंदे के समर्थन वाले विधायकों की संख्या 39 है। 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी बीजेपी को है। इसके अलावा बीवीए के 3 और एमएनएस के 1 विधायक भी बीजेपी खेमे में हैं। इस तरह बीजेपी का कुल आंकड़ा 161 पहुंच जाता है। वहीं, विपक्ष में शिवसेना के 16, एनसीपी के 53, कांग्रेस के 44, समाजवादी पार्टी के 2 विधायक हैं। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी के 2, निर्दलीय 2 विधायक हैं। यानी विधानसभा का गणित अब पूरी तरह से बीजेपी के साथ है।
एकनाथ शिंदे का जन्म 9 फरवरी 1964 में महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। सतारा के पहाड़ी जवाली तालुका के पास उनका परिवार रहता था। उन्होंने ठाणे में मंगला हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद आजीविका चलाने के लिए वह ऑटो रिक्शा चलाया करते थे। एकनाथ शिंदे 1997 में ठाणे महानगर पालिका से पार्षद चुने गए और 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने। एकनाथ शिंदे साल 2004 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 2009, 2014 और 2019 में भी विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।