Manpreet Badal joins BJP: कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव (Loksabha chunav) से पहले पंजाब में बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता मनप्रीत बादल (Manpreet Badal) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बादल ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है। मनप्रीत बादल पंजाब सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। बादल ने राहुल गांधी (Rahul gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से भी दूरी बनाई थी। यात्रा पंजाब से निकलकर हिमाचल प्रदेश पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब से जाते ही मनप्रीत बादल ने इस्तीफा दे दिया।
भारत जोड़ो यात्रा के बीच मनप्रीत बादल के इस फैसले से पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ा था। वहीं इससे पहले दिग्गज नेता सुनील जाखड़ भी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल ही पंजाब से हिमाचल पहुंची है।
राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा
मनप्रीत बादल ने राहुल गांधी को भेजे गए इस्तीफे में शीष नेताओं पर गुटबाजी के आरोप लगाए हैं। दिल्ली में बैठे लोग पंजाब को ऑपरेट कर रहे हैं। जिसकी वजह से गुटबाजी बढ़ी थी। पंजाब कांग्रेस ने उन्हे अपमानित किया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं मनप्रीत बादल। पंजाब से पांच बार विधायक रह चुके हैं।
मनप्रीत सिंह ने आरोप लगाए हैं कि जिस तरह से पंजाब को लेकर फैसले लिए गए है, वो बहुत ही निराशाजनक रहे हैं। दिल्ली में बैठे कुछ लोगों के समूह ने राज्य में गुटबाजी को बढ़ाने का काम किया है। शिरोमणी अकाली दल से निष्कासित होने के बाद उन्होने पीपुल्स ऑफ पंजाब का गठन किया था। जिसका कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया था।