आगरा। जनपद के मढ़ैया गांव निवासी एक विवाहिता महिला ने ससुरालवालों पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एसएसपी के दर पर जाकर न्याय का गुहार लगाई। पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि, पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बताता है। विरोध करने पर गर्म राड से पिटाई करता है। इतना ही नहीं पति के सामने देवर ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि, पति ने उसका जबरन दो बार गर्भपात करवाया। विरोध करने पर उसे शारीरिक यातनाएं दी जाती हैं। पति-देवर ने कुछ दिन पहले गला दबाकर मारने का प्रयास किया, पड़ोसियों ने आकर मुझे बचाया। साथ ही सास ने मोबाइल के जरिए दुष्कर्म का वीडियो शूट कर मुझे ब्लैकमेल करती रही। मायकेवालों को पूरी घटना की जानकारी दी तो वह मुझे लेकर थाने पहुंचे। लेकिन इंस्पेक्टर ने मुकदमा लिखने के बजाए हमें भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने तत्काल एफआईआर लिख आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।
थाना एत्माउद्दौला की ट्रांस यमुना कालोनी की रहने वाली युवती का विवाह दो साल पहले मढ़ैया गांव के एक युवक से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि घरवालों ने शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक ठाक चलता रहाए लेकिन इस बीच ससुराल वालों ने एक प्लॉट खरीदने की बात बताई। ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के लिए रकम मायके से लाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसने बताया कि मायके वालों की इतनी हैसियत नहीं है कि वे 10 लाख रुपये की व्यवस्था कर सकें। उसने जैसे ही मना कियाए तो पति ने उसे मारना.पीटना शुरू कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। इसी बीच देवर ने अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। विरोध करने पर एक दिन चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया और दोनों मिलकर मुझे ब्लैकमेल करने लगे। महिला का आरोप है कि, जब मैंने पुलिस में शिकायत की बात कही तो देवर ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि, इस बीच वह गर्भवती हो गई तो सास ने जबरन उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इस दौरान बात मायके तक पहुंची, जिसके बाद हुई पंचायत में ससुराल वालों ने दोबारा उत्पीड़न न करने का वादा भी किया। इसके बाद वह दोबारा गर्भवती हो गयी। गर्भ ठहरने के बाद 27 जून को ससुरालियों ने दोबारा दस लाख की मांग की और मायके से पैसे लाने को कहा।
विवाहिता ने जब फिर से मना किया, तो उसको कमरे में बंद कर पीटा गया।
पीड़िता का आरोप है कि पेट पर कई लात मारकर गर्भ गिरा दिया गया। उसका गला दबा कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान पड़ोसियों ने उसे बचाया और मायके वालों को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर उसके पिता और भाई आ गए। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। जैसे तैसे परिजन वहां से बाहर निकाल कर लाए। पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि वह स्थानीय पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिसवालों ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर दष्कर्म, कुकर्म, दहेज, मारपीट और अन्य कई गंभीर धाराओं में ससुराल के आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम हाथरस भेजी गई है। जल्द ही सभी को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।