मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक साल 2022 में मॉनसून समय से पहले ही दस्तक दे सकता है। मॉनसून के जल्द आने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल समेत कई राज्यों को गर्मी राहत मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान ये बात कही गई है। पुणे स्थित आईआईटीएम की ओर से तैयार मल्टी-मॉडल एक्सटेंडेड रेंज प्रिडिक्शन सिस्टम का इस्तेमाल करके मौसम विभाग ने ये अनुमान लगाया है।
यूपी को मिलेगी राहत
यूपी सहित देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का कहर है। होली के बाद से ही गर्मी तेजी के साथ बढ़ी है। इस बार जल्दी ही गर्मी और लू ने जनता के पसीने छुड़ा दिए हैं। मगर, अब गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, इस बार मॉनसून थोड़ा पहले ही आ सकता है। इस मानसून से दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल समेत राज्यों को राहत मिलेगी। आमतौर पर देश में मॉनसून सीजन की शुरुआत 1 जून से होती है, जबकि 15 से 20 जून के बीच उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का सीजन शुरू हो जाता है।