जयपुर। राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ तहसील में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के छह दिन के बाद दूल्हे के घर से लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित अपने परिवार के साथ नईनवेली दुल्हन की खोज कीए लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक.हार का युवक थाने पहुंचा और दुन्हन के अलावा दो दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चुरू जिले के रतनगढ़ तहसील निवासी नवरतन की शादी नहीं हुई थी। उन्होंने अपनी शादी के लिए अखबारों में विज्ञापन भी निकलवाया था। नवरतन ने पुलिस को बताया किए उसको घंटेल निवासी कालू ब्राह्मण मिलाए जिसने मुझे रिश्तेदारों के सामने शादी कराने का झांसा दिया। कालू ने कहा कि वह उसका रिश्ता करवा देगा और फीस में वह 2 लाख रुपए लेगा। नवरतन ने पुलिस को बताया किए 15 अगस्त को कालू गाड़ी लेकर मेरे घर आया। उसने कहा कि मैं एक गरीब परिवार को जानता हूंए जिसकी एक सुंदर लड़की है। परिवार गरीब है इसलिए शादी का खर्चा आपको देना पड़ेगा।
नवरतन ने पुलिस को बताया किए शादी करवाने के झांसे में मैंने उसको 2 लाख रुपए दे दिए। दो दिन के बाद 17 अगस्त को कालू अपने साथी मुकेश के साथ मेरे घर आया। लालू उसी दिन नवरतन के मामा जोधराजए फूफा मोहनलालए लालचंदए भांजे मोहित और नवरतन को गाड़ी में बैठा कर रात के समय ही अलीगढ़ जिला कोला उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गया।कालू 18 अगस्त की सुबह सभी लोगों को एक घर में लेकर पहुंच गया। वहां पर उसने एक लड़की से मिलवाया। उस लड़की का नाम 28 वर्षीय प्रियंका चौहान बताया। जब प्रियंका से शादी के लिए पूछा गया तो उसने कहा कि उसे लड़का पसंद हैए जिसके बाद सभी लोग कोर्ट पहुंच गए और शादी करवा दी।
पीड़ित ने बताया किए स्टाम्प आदि लिखा पढ़ी भी करवाई गई। 19 अगस्त की सुबह करीब 4ः00 बजे प्रियंका चौहान को अपने घर ले आए। पीड़ित पति ने पुलिस को दुल्हन का एक वीडियो भी दिखाया हैए जिसमें वह डांस करती हुई दिखी। पीड़ित पति के द्वारा ऐसा बताया गया कि उनको जरा भी शक नहीं हुआ कि वह भाग जाएगी। नवरतन ने कहा 6 दिन बाद 24 अगस्त की रात खाना खाकर हम सोए थे। रात करीब 3.4 बजे के बीच प्रियंका कमरे में रखे सोने.चांदी के जेवरात और 50 हजार नगद लेकर अपने साथी के साथ फुर्र हो गई।
पीड़ित नवरतन ने बताया कि प्रियंका चौहान के भागने के बाद जब दलालों से संपर्क किया। तब उन्होंने कहा कि हमारा काम शादी करवाने का है। दुल्हन टिकती है या नहीं टिकती। इसकी हमारी कोई गारंटी नहीं है। इसके अलावा पीड़ित ने जब लुटेरी दुल्हन का आधार कार्ड चेक करवाया तो सामने आया कि आधार कार्ड भी फर्जी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।