देश में ओमिक्रोन के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मौजूदा समय में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या 1,945 हो गई हैं। इनमें से 687 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के बढ़ते कहर के चलते सबसे अधिक 68, राजस्थान में 53, केरल में 29, गुजरात में 16, कर्नाटक में 10, हरियाणा में आठ और गोवा में चार नए केस सामने आए हैं। ओमिक्रोन के मामले 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आ हैं। इसी के साथ ही महाराष्ट्र, दिल्ली और बंगाल सहित देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के केसों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
जानें- ओमिक्रोन के किस राज्य में कितने मामले और कितने हुए स्वस्थ
महाराष्ट्र – 578 – 193
दिल्ली – 351 – 57
केरल – 181 – 42
राजस्थान – 174 – 86
गुजरात – 152 – 85
तमिलनाडु- 121 – 98
तेलंगाना – 84 – 33
कर्नाटक – 76 – 18
हरियाणा – 71 – 40
ओडिशा – 37 – 1
बंगाल – 20 – 4
आंध्र प्रदेश- 17 – 3
मध्य प्रदेश 10 – 9
उत्तर प्रदेश – 8 – 4
उत्तराखंड – 8 – 5
गोवा 5 – 1
चंडीगढ़ – 3 – 2
जम्मू-कश्मीर – 3 – 3
अंडमान 2 – 0
पंजाब 1 – 1
हिमाचल 1 – 1
लद्दाख – 1 – 1
मणिपुर 1 – 0