क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर लिपिकीय वर्ग ने अपनी जायज मांग 14वें दिन भी जारी रखी। एसोशिएशन की यह मांग 14 दिनों से चल रही है। उन्होंने 35400 पे ग्रेड बढ़ाने की के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं। बता दें हड़ताल के चलते आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है..
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर लिपिकीय वर्ग ने अपनी जायज मांग 14वें दिन भी जारी रखी। एसोशिएशन की यह मांग 14 दिनों से चल रही है।
महिलाएं 35400 पे ग्रेड बढ़ाने की के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही हैं। हड़ताल को 14 दिन हो चुके हैं। धरना स्थल पर अंबाला की महिला शक्ति ने हाथों पर मेहंदी से हमारा हक 35400 लिखकर सरकार को अपनी मांग पूरी करने का आह्वान किया है।
सीएडब्ल्यूएस जिले के लिपिक वर्ग के साथियों की ओर से अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। विधायक असीम गोयल ने बताया कि मांग सरकार के संज्ञान में है तथा सरकार आपकी इस मांग पर सकारात्मक है।
सीएडब्ल्यूएस के राज्य महासचिव करण सिंह मोगा व राज्य कार्यकारिणी से विकास कुमार, जगदीप फौजी, मनीष सिंगला, सुमित कुमार अंबाला धरना स्थल पर पहुंचे। महासचिव ने बताया कि 35400 पे ग्रेड लिपिक वर्ग का जायज हक है।
क्लर्कों के हड़ताल पर चले जाने के चलते विभाग दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बना पा रहा है, इस कारण लोगों के काम लंबित हो रहे हैं।
लोगों को खाने पड़ रहे धक्के
अपनी फाइल की अप्रूवल या रिजेक्शन का स्टेट्स जानने के लिए जिला रोजगार कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। उनकी फाइल लैप्स हो गई है।
इसके अलावा इन्कम सर्टिफिकेट, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट और लाइसेंस से संबंधित काम भी नहीं बन पा रहे हैं, जिससे लोग विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं।
राज्य कार्यकारिणी से विकास कुमार ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूर्ण नहीं करती, तब तक सभी क्लर्क कंधे से कंधा मिलाकर धरना स्थल पर यू ही डटे रहेंगे।
लोग सुबह सरकारी कार्यालयों में अपना काम करवाने के लिए आते हैं, लेकिन लिपिकों की हड़ताल के कारण उनका कार्य नहीं हो पाता। हरियाणा अनुसूचित जाति अध्यापक संघ के जिला प्रधान रविंद्र नरवाल धरना स्थल पर पहुंचे।