बरेली। जनपद में बिना बताए अपने दो बच्चों के साथ एक महिला भाग गई थी। महिला के पति ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के प्रेमी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि, महिला दो दिन पहले मेरे घर से चली गई थी। पुलिस ने इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले और महिला को दिल्ली से पकड़ लिया। पुलिस उसे दोनों बच्चों समेत बरेली लेकर आई। पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि इस मामले में महिला के पति ने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर से इनकार कर दिया। थाने में महिला ने पति से माफी मांगते हुए उसे ससुराल ले जाने को कहा। साथ ही अब दोबारा अपने आशिक से नहीं मिलने की कसम भी खाई।
कैंट थानाक्षेत्र के सदर बाजार में एक रेलवे कर्मी ने गुरुवार को पत्नी, बेटे और बेटी के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ प्रथम समेत तमाम पुलिस अफसर छानबीन करने पहुंचे। सीओ श्वेता यादव और इंस्पेक्टर कैंट ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो एक महिला भाई-बहन को ले जाती दिखी। परिवार ने फुटेज देखने के बाद महिला की पहचान बच्चों की मां के रूप में की। परिवार ने बताया कि महिला रेलवेकर्मी की पत्नी है। पति से उसका ढाई महीने से विवाद चल रहा है। तब से वह अपने प्रेमी के साथ चनेहटा में रह रही है। दोनों बच्चे महिला के ही है।
पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया तो पता चला कि महिला उसके पास से दो दिन पहले ही जा चुकी है। महिला की बड़ी बेटी से फोन पर हुई बातचीत की डिटेल निकलवाने पर बता चला कि महिल बच्चों को लेकर दिल्ली गई है। इसके बाद पुलिस की टीम ने दिल्ली पहुंचकर महिला को बच्चों के साथ बरामद कर लिया। पुलिस तीनों को बरेली के कैंट थाने लेकर पहुंची और कर्मी के दोनों बच्चों को उसके हवाले कर दिया।
दिल्ली से लाने पर महिला ने पुलिस के सामने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। कहा, उससे काफी गलतियां हुई हैं। इनका उसे पछतावा है। महिला ने आगे कहा कि आखिरी बार उसे माफ कर पति अपना लें, लेकिन उसके पति ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने दोनों को आपस में बातचीत कर फैसला लेने के लिए 15 दिन का समय दिया है। फिलहाल महिला को उसके मायके भेज दिया गया है। वहीं महिला के दोनों बच्चे अपने पिता के साथ हैं।