दिनांक- 25 जून 2022 का पंचांग
सौजन्य- आचार्य दीपान्त कुमार शर्मा
संवत:-2079, शाका:-1944.
रवि:-दक्षिणायन/उत्तरगोल !!
ऋतु:-वर्षाऋतु !! मास:-आषाढ़ !!
पक्ष:-कृष्णपक्ष !!
तिथि:-द्वादशी !!
वार:-शनिवार !!
नक्षत्र:-भरणी/कृतिका !!
योग:-धृति !!
करण:-कौलव/तैतिल !!
दिशाशूल:-पूर्वदिशा !!
गंडमूल-विचार:-गंडमूल आजकल नहीं हैं !!
पंचक-विचार:-पंचक आजकल नहीं हैं !!
राहुकाल:-प्रात: 9:00 से 10:30 तक (स्थूल केवल द.भा. में विचार्णिय ) !!
==================================
🌚शनि-बीजमंत्र:-ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:।
🌚सूर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय:। 🌚
🌚मंदचार: प्रसन्नात्मा पीड़ां दहतु मे शनि:।। 🌚
==================================
🙏……. || आजका विचार अवश्य पढ़ें ||……..🙏
🛕🙏 हृदयस्पर्शी अनमोल वचन-840 🙏🛕
अकड़ और अभिमान एक मानसिक बीमारी हैं, जिसका इलाज डॉक्टरों के पास नहीं, बल्कि “कुदरत और समय ” के पास है !!
अपनी उम्र और पैसों पर कभी घमंड मत करना क्योंकि जो चीजें गिनी जा सकती है वो यकीनन खत्म हो जाती हैं !!
सिर्फ दिखावे के लिए अच्छा मत बनो, क्योंकि वो परमात्मा आपको बाहर से नहीं बल्कि भीतर से जानता है !!
माफ़ी सिर्फ़ वहीं दे सकता है जो अन्दर से मज़बूत हो, क्योंकि खोखले इंसान हमेशा बदले की आग में जलते हैं !!
हर शब्द मुफ्त में मिलते हैं उनके चयन पर निर्भर करता है कि उनकी कीमत मिलेगी या चुकानी पड़ेगी !!
यदि आप अपनी जिन्दगी में धीरे चलकर भी कभी नहीं रूके तो यकीन मानिए आप सबसे तेज चल रहे हैं !!
🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕
मोह इतना न करे कि बुराईयां छिप जाएँ और घृणा भी इतनी न करें कि अच्छाईयां देख ही न पाएं !!
🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕🛕
_
आचार्य दीपान्त कुमार शर्मा
कर्मकांड एवं फ़लित ज्योतिषाचार्य
जय श्री माँ बगलामुखी जी
(दतिया)
संपर्क सूत्र-9761027940