King Khan: बॉलीवुड स्टार (Bollywood Star) शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathan) रेकॉड तोड़ कमाई (Record breaking earnings) कर रही हैं। वहीं शाहरूख का जादू देश-विदेश में फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। किंग खान (King Khan) के फैंस जश्न मना रहे हैं। मुंबई का फेमस सिंगल स्क्रीन सिनेमा (Single Screen Cinema) मराठा मंदिर (Maratha Mandir) में शाहरूख खान की ‘पठान’ और दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) की एक साथ स्क्रिनिंग कर रहा है। इस अदृभुत नजारे को देखकर उनके फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने मराठा मंदिर के बाहर की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें ‘पठान’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ दोनों के पोस्टर लगे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि इन दो तस्वीरों के बीच, हम सभी को संजोने का सफर रहा है। @IAMSRK की जर्नी.. और अगर आपको ‘पठान’ के लिए टिकट नहीं मिलता है३ तो आप जानते हैं कि क्या देखना है।
इंस्टाग्राम पर ददलानी की पोस्ट पर बॉलीवुड के ’बादशाह’ के कई फैंस ने प्यार बरसाया है। कनिका ढिल्लन और मनीष मल्होत्रा ने पोस्ट पर हार्ट इमोजिस पोस्ट किए हैं। वहीं एक फैन ने कमेंट में लिखा है, यह बहुत इनक्रेडिबल, मुझे रूला रहा है। मैं डीडीएलजे के दौरान और अब पठान के लिए क्रेजनेस का एक्सपीरियंस करने के लिए बहुत खुश और आभारी हूं। कल इसे यूएस के थिएटर में देखा।
यह अमेजिंग हैं, शाहरुख मैजिकल हैं और मेरे जैसे लाखों लोगों के पहले और हमेशा के लिए प्यार हैं। एक्टर के और और फैन ने लिखा केवल शाहरुख खान ही ऐसा कर सकते थे। एक और फैन ने लिखा है कि उनके कहने वालों के लिए शाहरुख को उनकी गद्दी वापस मिल गई। दोस्तों यह हमेशा उनकी थी, उन्होंने दुनिया को सिर्फ याद दिलाया।
मराठा मंदिर मुंबई में सिंगल-स्क्रीन सिनेमा हॉल है, जो 1995 में रिलीज़ होने के बाद से शाहरुख की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की स्क्रीनिंग कर रहा है। सिनेमा हॉल में अभी भी शाहरुख खान के फैंस फिल्म को बहुत प्यार से देखते हैं।