Pakistan cricket control board: भारत और न्यूजीलैंड ( New Zealand) के बीच वनडे सीरीज (ODI series) चल रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल (Shubman gill) ने तुफानी दोहरा शतक लगाया था। इस शानदार पारी की बदौलत शुभमगिल दुनिया भर के महान खिलाड़ियों के नजर में आ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा (Rameez raja) ने भी शुभमन गिल की तारीफ की है। उन्होने रोहित शर्मा (Rohit sharma) और शुभमन गिल के बीच कई समानताएं बताईं हैं।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने शुभम गिल को रोहित का मिनी वर्जन बताया है। राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि शुभमन गिल एक मिनी-रोहित शर्मा की तरह दिखते हैं। उनके पास समय है, और वह बेहतरीन खिलाड़ी है। उनके पास पर्याप्त क्षमता है। समय के साथ आक्रामकता भी विकसित होगी। उन्हें कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हाल ही में दोहरा शतक बनाया है।
रमीज राजा ने कहा कि भारत के लिए बल्लेबाजी करना आसान था। क्योंकि उनके पास रोहित शर्मा जैसा बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वह बहुत अच्छा खेलता है। वह हुक-एंड-पुल शॉट्स का अद्भुत स्ट्राइकर है, इसलिए 108 रन का पीछा करना आसान हो जाता है। इसके अलावा राजा ने भारतीय बल्लेबाजी लाइन अप के प्रदर्शन में कुछ तकनीकी पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। भारत के बल्लेबाजों की फ्रंट-फ़ुट बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है। बैक फ़ुट से हिट करना आसान है। लेकिन गेंद में उछाल आने पर तो आप रक्षात्मक शॉट खेलने जाते हैं, फिर वहां गलती करने का खतरा होता है।
न्यूजीलैंड खिलाफ दूसरे वनडे में भारत के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यहां तक कि रमीज ने भी स्वीकार किया कि यह टीम की गेंदबाजी लाइन अप है। जिसने उन्हें वनडे और टेस्ट प्रारूपों में जीत हासिल करने का हौसला दिया है। राजा ने जोर देकर कहा कि एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन गेंदबाजी के आधार पर हुआ है क्योंकि उनकी बल्लेबाजी ऐतिहासिक रूप से मजबूत है।