बड़ी ख़बरें
आप ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री को चुनौती दी: “दिल्ली के स्कूलों का दौरा करें, फिर बोलें”राजस्थान में जेजेपी-बीजेपी गठबंधन की संभावना, दुष्यंत की दिल्ली में बातचीत; मध्यस्थ के रूप में अनुराग ठाकुरबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह 2023 चुनावों की रणनीति बनाने रायपुर पहुंचेChhattisgarh: भ्रष्टाचार मामलों की समीक्षा के लिए सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद रायपुर पहुंचेChhattisgarh Election 2023: शहरी क्षेत्र कम मतदान से जूझ रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र आगे हैंSwine Flu: स्वाइन फ्लू ने भिलाई में दो लोगों की जान ले ली, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीChandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..

भारत जोड़ो यात्रा में मां से मिलकर राहुल हुए भावुक, ट्वीट कर लिखा, ‘मेरी बाहों में आसमान है और इस आसमान के आंचल तले मेरा सफर जारी है’

कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया। दिल्ली पहुंचने के बाद यात्रा में सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। मां सोनिया गांधी को देखकर राहुल ने उन्हे गले लगा लिया। इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। तस्वीर ट्वीट कर लिखा ‘मेरी बाहों में आसमान है और इस आसमान के आंचल तले मेरा सफर जारी है।’ भारत जोड़ो 7 सितंबर को दक्षिण भारत के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा शनिवार शाम तक तीन हजार किलोमीटर का सफर पूरी कर लेगी।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। ये सभी नेता राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हुए नजर आए। यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा में शामिल हुईं हैं। इसके पहले सोनिया गांधी अक्तूबर में पहली बार कर्नाटक में भारत जोड़े यात्रा में शामिल हुई थीं।

कुछ दिनों पहले दोनों मां-बेटे की मुलाकात राजस्थान में हुई थी। तब सोनिया गांधी आठ दिसंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाने के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क पहुंची। तब राहुल भी भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर अपनी मां के साथ उनके जन्मदिन पर रणथंभौर नेशनल पार्क में सफारी का आनंद लेने पहुंचे थे। इसी पर रणथंभौर नेशनल पार्क ने सोनिया और राहुल गांधी की सफारी का आनंद लेते हुए एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पोस्ट की थी।

एक टी शर्ट पहनने पर किया सवाल
शनिवार को जब राहुल गांधी की मां सोनिया और बहन प्रियंका से मुलाकात हुई, तो उन्होंने सबसे पहले मां और बहन को गले लगाकर उनका हाल जाना। इसके बाद सोनिया गांधी ने राहुल गांधी से ठंड में सिर्फ टी-शर्ट पहनने पर सवाल किया। इसके जवाब में राहुल ने मां को प्यार से गले लगा लिया। इस दौरान सोनिया गांधी थोड़ी देर के लिए भावुक भी हो गईं। मां सोनिया को भावुक देख राहुल उनका हाथ पकड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद कुछ मिनट दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी हुई।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities