बड़ी ख़बरें
आप ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री को चुनौती दी: “दिल्ली के स्कूलों का दौरा करें, फिर बोलें”राजस्थान में जेजेपी-बीजेपी गठबंधन की संभावना, दुष्यंत की दिल्ली में बातचीत; मध्यस्थ के रूप में अनुराग ठाकुरबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह 2023 चुनावों की रणनीति बनाने रायपुर पहुंचेChhattisgarh: भ्रष्टाचार मामलों की समीक्षा के लिए सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद रायपुर पहुंचेChhattisgarh Election 2023: शहरी क्षेत्र कम मतदान से जूझ रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र आगे हैंSwine Flu: स्वाइन फ्लू ने भिलाई में दो लोगों की जान ले ली, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीChandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..

Rakhi Sawant Arrest: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत अरेस्ट…शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराया था केस

Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने कारनामों को लेकर हमेशा विवादों में रहती हैं। राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। गुरूवार को अंबोली पुलिस (Amboli Police) ने राखी सावंत को अरेस्ट (Rakhi Sawant Arrest) कर लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने राखी सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस राखी को कोर्ट पेश करने की तैयारी कर रही है।

राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।

राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। राखी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए शर्लिन ने ट्वीट किया, ’ब्रेकिंग न्यूज… अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

अभिनेत्री राखी सावंत लगातार अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले आदिल खान ने शादी से इनकार किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने शादी की बात कबूल कर ली। फिर, बीमारी के कारण राखी की मां की हालत नाजुक हो गई। इसके बाद राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities