करनाल के नीलोखेड़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। माता-पिता की मौत के बाद पीड़िता के पिता ने एक किशोर को अपने पास रखा था। उसी ने नाबालिग के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है..
क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। माता-पिता की मौत के बाद पीड़िता के पिता ने आरोपित को अपने पास रखा था। अब उसी ने नाबालिग के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हालांकि पीड़िता ने मामले में अन्य लाेगों के शामिल होने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
बुटाना थाना क्षेत्र के नीलोखेड़ी की 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। थाने के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपित भी नाबालिग है। माता-पिता की मौत के बाद पीड़िता के पिता ने एक किशोर को अपने पास रखा था। वह परिवार के काम में हाथ बंटाता था। परिवार की 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ में पढ़ती है।
आरोप है कि किशाेर दो साथियों के साथ पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले गया। फिर दूसरे मकान पर जाकर उसके साथ गलत काम किया। इसकी जानकारी किशोरी ने स्वजनों को दी। स्वजनों ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
बुआ के घर ले गया था आरोपी
इंटरनेट मीडिया पर दिए बयान में पीड़िता ने गिरफ्तार आरोपी के जीजा व उसके दोस्त पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसे एक मकान में ले गया, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उसे अपनी बुआ के घर ले गया। बुआ ने दोनों को रखने से मना कर दिया। अब पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही है।