बड़ी ख़बरें
Yogi Adityanath के एक फैसले ने विपक्ष की उम्मीदों को किया ध्वस्त,अब मोदी की हैट्रिक कोई नही रोक सकता !देव भूमि पर फिर मंडराया तबाही का साया ! तुर्की से भी बड़ी आएगी उत्तराखंड में तबाही देवभूमि में मिलने लगी भूकंप की आहट ! देवभूमि में बज गई खतरे की घंटी आने वाली है महा तबाही ..अपनी सुनहरी आवाज से Bollywood को हैरान करने वाले Amarjeet Jaykar को मुंबई से आया बुलावा ,रानू मंडल की ही तरह है अमरजीत जयकर की कहानी ,सोशल मीडिया में रातो रात छा गया था मजदूरी करने वाला एक अमरजीत !जडेजा के “कलाई जादू” से पस्त हो गए मेहमान फिरकी के फेर में फंसे कंगारू नागिन डांस करने को मजबूर! भारत तीनों फॉर्मेट में बना नंबर वन!GlobalInvestorSummit:एमएसएमई कैबिनेट मंत्री राकेश सचान डकार कर बैठे 72 प्लाटों का आवंटनGeneralElection2024:BJP इंटरनल सर्वे ने उड़ाई सांसदों की नीद 100 से ज्यादा सांसदों का होगा पत्ता साफ!GeneralElection2024:अखिलेश ने किया भाजपा को आम चुनाव में पटकनी देने का प्लान तैयार , जातीय जनगणना की मांग से देंगे धारMayawatiOnYogi:बीजेपी ने उठाया हिंदू राष्ट्र का मुद्दा,बसपा को सताई दलितों के वोट कटने की चिंता !DelhiMcdFight:Bjp का दिल्ली में मेयर बनाने का सपना हो गया चकनाचूर !मेयर की महाभारत में अब लग गया विराम!ElectionCommissionDecision:शिव सेना पर कब्जे की लड़ाई में जीते मुख्यमंत्री शिंदे उद्धव को मशाल जलाने की मजबूरी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में EC का फैसला शिंदे के पक्ष में

रावण की मौत के बाद उसके चाहने वालों ने नहीं किया था अंतिम संस्कार, इस गुफा के अंदर आज भी सुरक्षित रखा है दशानन का शव, इस अद्भुत रहस्य को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कानपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनायस जा रहा है। कानपुर में करीब 250 स्थलों पर रावण का पुतला दहन शाम को होगा। साथ ही रामलीली का आयोजन भी चल रहा है। इस पावन पर्व पर हम आपको दशानन के एक रहस्य के बारे में रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके विषय में आपने कभी पढ़ा नहीं होगा। दरअसल, श्रीलंका में स्थित एक एक पहाड़ी में बनी गुफा में अभी भी रावण का शव सुरक्षित है। यह गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में मौजूद है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था।

नवरात्र समाप्त होने के बाद दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है जिसे विजयदशमी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। बताया जाता है कि श्रीलंका में रामायण और भगवान राम से जुड़े कई चिन्ह और सबूत आज भी मौजूद हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, लगभग 50 ऐसे स्थान हैं जिनसे रामायण का संबंध है। इस रिसर्च में बताया गया है कि श्रीलंका में स्थित एक एक पहाड़ी में बनी गुफा में अभी भी रावण का शव सुरक्षित है। बताया जाता है कि रैगला के जंगलों में 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित गुफा में रावण का शव रखा गया है। रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबूत में रखा गया है जिस पर एक खास तरह का लेप लगाया गया है जिसके वजह से हजारों सालों से वो वैसा का वैसा ही दिखता है।

मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद उसके शव को विभीषण को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया था। लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दी में रावण का अंतिम संस्कार नहीं कर पाए और शव वैसे ही छोड़ दिया। जिसके बाद रावण के भक्तों ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को वह जंगल में लेकर चले गए और एक गुफा के अंदर रख दिया। बताया जाता है कि, तब के आर्युवेद के जानकारों ने जड़ी-बूटी से खास प्रकार का लेप तैयार किया। लेप को रावण के शव पर लगाया और बॉक्स के अंदर रख दिया। बताया जाता है, जब से श्रीलंका में उसके चाहने वाले रावण के शव की देखरेख करते आ रहे हैं।

श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर ने यह रिसर्च किया है। इस रिसर्स के मुताबिक, जिस ताबूत में रावण का शव रखा गया है वो 18 फीट लंबे और 5 फीट चौड़ा है। यह भी बताया जाता है इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना है जिसकी रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं। इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए रिसर्च में यह भी दावा किया जाता है कि यह भी पता लगा लिया गया है कि रावण की अशोक वाटिका कहां थी और उसका पुष्पक विमान कहां उतरता था। इसके अलावा भगवान हनुमान के पैरों के निशान भी खोजने का दावा किया गया है। लेकिन इन सभी चीजों की प्रमाणिकता अभी तक सिद्ध नहीं हो पाई है।

 

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities