बड़ी ख़बरें
Chandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..Asian Games: पंजाब की बेटियों ने चीन में बढ़ाया तिरंगे का मान, शूटिंग गेम्स में बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्डPunjab: पंजाब में हथियार तस्करी पर सख्त CM भगवंत मान, बोले, ‘पाकिस्तान से ज्यादा तो..कानपुर के चौबेपुर में एक शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका की सहेली से संबंध बनाने से किया इंकार तो प्रेमिका ने प्राइवेट पार्ट काट कर किया लहूलुहान !Raghav Chaddha Weds Parineeti Chopra: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तस्वीरें तस्वीर आईं सामने, दोनों के बीच में दिखाई दी गजब की केमिस्ट्रीRaipur: 188 पदों के लिए व्यापमं से हुई परीक्षा, हाथी के पुल्लिंग के लेकर गोदना के फूल तक ऐसे पूछे गए अजीबो-गरीब सवालChattisgarh Tiger: छत्तीसगढ़ में अब बचे हैं सिर्फ 17 टाइगर, अचानकमार में 2 मादा और 1 नर टाइगर की जरूरत, कहां से लाएगी सरकार

संजय सिंह मानहानि केस में पहुंचे अदालत! सीएम मान की तारीफ तो पीएम मोदी पर साधा निशाना

अमृतसर:राज्यसभा सदस्य संजय सिंह वीरवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा किए गए केस के मामले में अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे। हालांकि मजीठिया अदालत में नहीं पहुंचे और उन्होंने अपने वकील के माध्यम से पेशी से राहत के लिए अर्जी लगा दी। संजय सिंह ने कहा कि वह माननीय अदालत का आदर करते है और जब भी उन्हें बुलाया जाता है, वह हाजिर हो जाते है। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त पंजाब प्रधान बने सुनील जाखड़ को उन्होंने शुभकामनाएं दी।

अकाली-भाजपा के हो रहे गठजोड़ पर उन्होंने कहा कि इससे पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर कोई भी असर पड़ने वाला नहीं है। पंजाब की नहरों में 40 साल बाद पानी देखा गया। 27 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। आम आदमी क्लीनिक बनाए गए, जिसमें लोगों का ईलाज हो रहा है। 80 से 90 प्रतिशत लोगों के घरों का बिजली बिल जीरों आ रहा है। यहीं कारण है कि जालंधर के उप चुनाव आप ने जीता है।

यह भी पढ़े:https://astitvanews.com/another-big-announcement-of-aap-will-soon-buy-private-thermal-plants-for-cheap-electricity/

पंजाब के मुख्यमंत्री मानकी सराहना करते हुए कहा

उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को पंजाब की जनता ने दस साल तक भोगा है। तब वह प्रभारी थे और उस समय हालत पंजाब की ख़राब थी। हालत यह थी कि हत्या, लूट, डकैती, ड्रग्स के धंधे पूरी तरह से फैले हुए थे। अगर फिर से वहीं गठबंधन करने जा रहे है तो पंजाब की जनता उन्हें सबक सीखा देगी। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की और कहा कि पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति कंट्रोल है। पंजाब पुलिस इसके लिए बढ़िया काम कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते ये कहा

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका हाल घड़ी डिटर्जेंट वाशिंग पाउंडर वाला हाल है, जिसमें कहा जाता है कि पहले इस्तेमाल करे फिर विश्वास करे। उनका हाल यह हो चुका है कि जो लोग भ्रष्टाचार कर रहे है, उन्हें भाजपा में शामिल करके उनके सारे पाप धो रहे है। यहीं हाल महाराष्ट्र में भी हुआ। भोपाल में उन्होंने कहा था कि वह एक भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शेंगे। आज वह महाराष्ट्रा के भ्रष्टाचारियों को भाजपा में ला रहे है और उन्हें मंत्री बना रहे है।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities