नई दिल्लीः भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज ने ट्वीट कर एक खुशखबरी साझा की है। मनोज तिवारी के घर लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। उन्होने पत्नी सुरभि के साथ फोटो साझा कर इसकी जानकारी दी है। अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बने हैं। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि से दो बेटियां हैं। पहली बच्ची 2020 में और दूसरी बेटी सोमवार को हुई है। वहीं मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी से भी एक बेटी है। सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
भोजपुरी अभिनेता और राजनेता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता हैं। उन्होने पत्नी के साथ फोटो साझा करते ट्वीट किया है। उन्होने कैप्शन में लिखा है कि बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर मे लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी से बिटिया पैदा हुई है। उसपर आप सभी का आर्शीवाद बना रहे।
मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले पत्नी की गोद भराई की वीडियो साझा की थी। अभिनेता 51 साल की उम्र में तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से भी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। साल 2012 में दोनों ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला किया था। सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं।