बरेली। दुल्हन सज-धजकर तैयार थी। अपने नए जीवन सफर को लेकर खुश थी। पिता, भाई और परिवार के अन्य सदस्य बारातियों का स्वागत करने के लिए जुटे थे। हलवाई पकवान बना रहे थे, तो पंडाल भी लगाया जा रहा था। तभी अचानक मोबाइल की घंटी बजी। फोन करने वाला कोई और नहीं बल्कि दूल्हा था। उसने अपनी होने वाली दुल्हन से कहा कि, गब्बर ने मुझे धमकी दी है। ऐसे में अब हम बारात लेकर नहीं आएंगे। तुम्हारे साथ अब सात फेरे नहीं लेंगे। बेटी की शादी टूटने के बाद परिवारवालों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया।
गब्बर को बेटा है जोलावर
मामला बरेली जिले के बारादरी थाने का है। सिकलापुर की रहने वाली महिला का आरोप है, उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तिलहर के रहने वाले गब्बर के बेटे जोलावर से तय किया था। जिसमें उन्होंने रिश्ता पक्का करने पर 50,000 नगद, अंगूठी आदि सामान दिया। रविवार को बारात आनी थी लेकिन दोपहर में लड़का पक्ष ने कम दहेज की मांग करते हुए बारात लाने से मना कर दिया। महिला का आरोप है कि, गब्बर के बेटे जोलावर ने उनकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर गब्बर के कहने पर उसके बेटे ने शादी नहीं करने का फैसला कर हमें फोन पर जानकारी दी।
जोलावर ने बेटी को प्यार के जाल में फंसाया
लड़की की मां ने इस मामले में बारादरी थाने में आरोपी जोलावर के खिलाफ दहेज एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि गब्बर के बेटे ने उसकी बेटी को पहले प्यार के जाल में फंसाया। उसके साथ संबंध बनाए फिर शादी करने से इंकार कर दिया। बेटी की मां का कहना है कि शाम को बारात आनी थी। पूरी तैयारी कर ली गई थीं। लाखों का खर्च कर नाते-रिश्तेदार घर पर आ गए थे। पर गब्बर ने बेटे की शादी दूसरी जगह करने के चलते बारात लेकर नहीं आया।
जल्द होगी गब्बर और जोलावर की गिरफ्तारी
बारादरी पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर शाहजहांपुर तिलहर भेज दी गई है। वहीं बारात नहीं आने से जनाती गुस्से में दिखे। थाने पहुंचकर जल्द से जल्द दूल्हे पक्ष पर कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा। परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लेकर गब्बर और उसके बेटे के बारे में पूछताछ की गई है।