नई दिल्ली। इज़राइल एक छोटा मुल्क है, लेकिन वह आधुनिक हथियारों के अलावा नए-नए प्रयोग कर पूरी दुनिया के लिए मिशाल बना हुआ है। मंगलवार को सोशल मीडिया में इज़राइल के पुरातत्वविदों की नई खोज की फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उन्होंने दक्षिण इलाके के रेगिस्तान में एक 1,200 साल पुरानी भव्य हवेली को खोज निकाला है। जिसे देखकर यहां के वैज्ञानिक भी हैरान हैं। उनका कहना है कि, हवेली अमीर लोगों की झलक है। उस वक्त भी लोग रईसों की िंजंदकी जीते थे और आलीशान महलों में रहा करते होंगे।
इज़राइल के दक्षिण इलाके नेगेव क्षेत्र में एक 1200 साल पुरानी भव्य हवेली जमीन के नीचे पाई गई। खुदाई के बाद जब हवेली निकली तो पुरातत्वविदों के साथ-साथ वैज्ञानिक भी इसे देखकर दंग रह गए। इस भव्य हवेली के पता लगने के बाद, पुरातत्वविदों ने अपना-अपना अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। कहा है कि जिस हिसाब से इसका निर्माण हुआ है, उससे देखकर लगता है कि हवेली के मालिक उस जमाने में पूरी तरह से समृद्ध होंगे। हवेली के अंदर एक बड़ा आंगन हैं। आंगन के बीच में लोगों के रहने के लिए कमरों को बनाया गया है।
इस आलिशान घर में मिट्टी और कांच के कई तरह के पुराने बर्तन पाए गए हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक इन गुंबददार कमरों का रास्ता एक कुंठ की तरफ भी जाता है। जिससे वैज्ञानिक ये अनुमान लगा रहे हैं कि यहां पर रहने वाले यही से ठंडे पानी का उपयोग करते होंगे। कोर्टयार्ड के नीचे, सदियों पुराने पत्थर से बनी भूमिगत तहखानों की खोज करने के बाद वैज्ञानिक हैरान है। उनका कहना है की, हो सकता है कि रेगिस्तानी धूप से बचने के लिए ऐसे पत्थरों का उपयोग किया गया हो और इन तहखानों को बड़ी मजबूती से बनाया गया है ताकि लोग भूमिगत रूप से आ-जा सके।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस हवेली के मालिक समृद्ध रहे होंगे और आलीशान जीवन जीते थे। जो भी अवशेष साइट से मिल रहे हैं उनसे ये साबित होता है कि ये घर किसी अमीर व्यक्ति का था जिसके पास काफी कुछ था। फिलहाल वैज्ञानिक इस हवेली पर रिसर्च कर रहे हैं। साथ ही हवेली के आसपास खुदाई भी करवाई जा रही है। वैज्ञानिकों का दावा है कि उस वक्त के इंसान क्या खाते थे और कैसे कपड़े पहनने के साथ कैसे रहते थे। इसका पता लगाने के लिए हवेली के आसपास खुदाई करवाई जा रही है।