जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। शरद भारतीय राजनीति के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उन्होने सत्तापक्ष हो या फिर विपक्ष को आइना दिखाने का काम करते थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rhul Gandhi) शुक्रवार सुबह उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी शरद यादव के परिजनों से भी मिले। शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी राज राव राहुल गांधी से गले मिलकर फूट-फूटकर रोईं। राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों को सांत्वाना दी।
राहुल गांधी ने कहा कि मैंने शरद यादव जी से राजनीति में बहुत कुछ सीखा है। आज उनके निधन ने मुझे दुखी कर दिया है। मेरी दादी के साथ उनकी काफी राजनीतिक लड़ाई हुई है। मगर उनके बीच सम्मान का रिश्ता था।
उन्होंने मुझे जो बताया वो रिश्ते की शुरुआत थी, राजनीति के बारे में मैंने उनसे बहुत सीखा है, शरद यादव जी नहीं रहें। उन्होंने राजनीति में अपनी इज्जत बनाएं रखी क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।