Sushant Singh Rajput: बॉलीबुड एक्टर (Bollywood actor) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज हम सब के बीच नहीं हैं। लेकिन उनके फैंस उन्हे मिस कर रहे हैं। सुशांत राजपूत की शनिवार को बर्थ एनिवर्सरी (Birth Anniversary) मनाई जा रही हैं। बर्थ एनिवर्सरी के दिन दिवंगत अभिनेता को लोग मिस कर रहे हैं। इस मौके पर सुशांत की गर्लफ्रेंड (girl friend) रिया चक्रवती (Riya Chakravati ने उन्हे नम आंखों से याद करते सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट में उनकी और सुशांत सिंह राजपूत की थ्रोबैक तस्वीरें मौजूद हैं। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की इन फोटो को आपने इससे पहले कभी नहीं देखा होगा।
रिया चक्रवर्ती ने इन तस्वीरों के कैप्शन में इन्फिनिटी प्लस वन लिखा है। साफ तौर पर देखा जाए तो रिया चक्रवर्ती ने अनोखे अंदाज में सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश करते हुए इन अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की इन फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।
इंस्टाग्राम पर रिया चक्रवर्ती की इस लेटेस्ट पोस्ट के बाद एक बार फिर से रिया और सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी चर्चा का विषय बन गया है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर रिया चक्रवर्ती का नाम काफी उछला था। सुशांत की फैमिली ने उनकी आत्महत्या का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ठहराया था। जिसके चलते रिया को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी. हालांकि उसके बाद भी कई मौकों पर रिया सुशांत के लिए अपने दिल में प्यार को जाहिर करती चली आ रही हैं।