सेलम। कहते हैं इस दुनिया में सबसे सुंदर मां-बेटी का रिश्ता होता है। मां, अपनी बेटी पर खुद का रूप देखती है। लेकिन तमिलनाडु के सेलम में एक कलयुगी मां ने पहले अपने प्रेमी से बेटी का रेप करवाया, फिर उसके एग्स का सौदा कर दिया। पुलिस ने महिला-पुरूष को गिरफ्तार कर लिया है।
पति ने पत्नी को छोड़ा
सेलम निवासी कारोबारी अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रहता था। कारोबार के सिलसिले में वह अक्सर शहर से बाहर रहता था। इसी का फाएदा उसकी पत्नी ने उठाया। उसने पड़ोस के एक युवक से दोस्ती कर ली जो बाद में प्यार में बदल गई। इसकी भनक जब महिला के पति को हुई तो वह 10 साल पहले उससे नाता तोड़कर चला गया। जिसके बाद बेटी अपनी मां के साथ उसके पुरुष दोस्त के यहां रहने लगी। इस दौरान महिला का प्रेमी उसकी बेटी के साथ रेप करता।
ऐसे खुला राज
कई साल से हैवानियत झेल रही लड़की मई में अपने घर से भागकर अपने दोस्त के पास चली गई थी। लड़की ने दोस्त को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके दोस्त और कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की मां और उसके पुरुष दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने कई राज उगले। उसने पुलिस को बताया कि, बेटी के साथ उसका प्रेमी शारीरिक संबंध बनाता था।
4 साल में आठ बार कोख का सौदा
जांच अधिकारी ने बताया कि लड़की के साथ रेप और उसके एग्स को बेचने का सिलसिला 2017 से चल रहा था। उस वक्त लड़की नाबालिग थी। पिछले 4 साल में 8 से ज्यादा बार उसकी कोख का सौदा किया गया है। मामला सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लड़की से बातचीत कर उसकी काउंसिल शुरू कर दी है। फिलहाल लड़की काउंसल के पास है। उसका पुलिस ने मेडिकल कराया है और पूछताछ के दौरान पीड़िता ने कई खुलासे किए हैं।
हॉस्पिटल से 20 हजार रुपए मिलते थे
पीड़िता ने बताया कि हर बार प्रेग्नेंट होने के बाद एग बेचने पर हॉस्पिटल से 20 हजार रुपए मिलते थे। इसमें से 5 हजार रुपए एक महिला कमीशन के रूप में लेती थी और बाकी पैसे मां और उसका दोस्त रखता था। ऐसा साल में दो बार किया जा रहा था। राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने मीडिया को बताया कि इस केस की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। अभी तक पॉक्सो एक्ट, आधार दुरपयोग समेत आईपीसी की धारा 420, 464, 41, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में बांझपन के बढ़ते केस के एंगल से भी जांच की जाएगी।
डॉक्टर्स-दलालों की गई पहचान
पुलिस का कहना है कि इस केस में कुछ डॉक्टरों और दलालों की पहचान की गई है। उन पर भी एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस वारदात में शामिल हर गुनहगार को पुलिस जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ कोर्ट के जरिए कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी।