बड़ी ख़बरें
आप ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री को चुनौती दी: “दिल्ली के स्कूलों का दौरा करें, फिर बोलें”राजस्थान में जेजेपी-बीजेपी गठबंधन की संभावना, दुष्यंत की दिल्ली में बातचीत; मध्यस्थ के रूप में अनुराग ठाकुरबीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह 2023 चुनावों की रणनीति बनाने रायपुर पहुंचेChhattisgarh: भ्रष्टाचार मामलों की समीक्षा के लिए सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद रायपुर पहुंचेChhattisgarh Election 2023: शहरी क्षेत्र कम मतदान से जूझ रहे हैं, ग्रामीण क्षेत्र आगे हैंSwine Flu: स्वाइन फ्लू ने भिलाई में दो लोगों की जान ले ली, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्तीChandigarh: वकील को यातनाएं देने के मामले में हड़ताल पर पंजाब एंड हरियाणा HC के वकील, आज भी काम रहा ठपPunjab: जालंधर की खेल इंडस्ट्री पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाला बड़ा छापा, 15 लोग जुआ खेलते रंगे हाथों धरे गएPunjab: चंडीगढ़ DC ने कर दिया बड़ा ऐलान, पुनर्वास कॉलोनी के सर्वे के बाद नई पॉलिसी आएगी, नहीं छिनेंगे लोगों के घरमुश्किलों में फंसे भजन गायक कन्हैया मित्तल, शिव को इशु मसीह का पिता बताने को लेकर जालंधर में FIR दर्ज..

Bharat Jodo Yatra: कानपुर के इस युवा नेता ने राहुल गांधी के साथ की कदम-ताल… यूपी की राजनीति-निकाय चुनाव पर की चर्चा

कानपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी की यात्रा आपसी भाई चारे का संदेश दे रही है, जिसमें युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। कानपुर के युवा नेता और कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। विकास अवस्थी ने राहुल के साथ कई किलोमीटर तक पद यात्रा की। इस दौरान राहुल गांधी और विकास अवस्थी के बीच यूपी की राजनीति को लेकर लंबी चर्चा हुई। राहुल गांधी ने निकाय चुनाव को लेकर भी बात की। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कानपुर का भी हाल जाना।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 3 जनवरी को गाजियाबाद लोनी बार्डर पर दिल्ली से होते हुए उत्तर प्रदेश में एंट्री की थी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया था। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कानपुर नगर, ग्रामीण, कानपुर उत्तर और दक्षिण से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। कानपुर के रहने वाले कांग्रेसी युवा नेता और प्रदेश सचिव विकास अवस्थी के नेतृत्व में बड़ी युवाओं की फौज यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची थी। विकास अवस्थी छात्र नेता भी रहे हैं, जिसकी वजह से युवाओं के बीच उनकी पैठ सबसे ज्यादा मजबूत है। छात्रा राजनीति के सहारे उन्होंने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा था।
जूनून देख कर राहुल ने की तारीफ
भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी और युवा नेता विकास अवस्थी के बीच जुगलबंदी देखने को मिली। विकास अवस्थी को यात्रा में 5 जनवरी को शामिल होना था। लेकिन यात्रा में शामिल होने के लिए विकास अवस्थी भीषण सर्दी के बीच दो दिन पहले पहले ही पहुंच गए थे। जब राहुल ने पूछ इस सर्दी के बीच पहले क्यों आ गए थे। विकास अवस्थी ने जवाब दिया मुझे यात्रा में शामिल होने के लिए मेरे सिर पर जूनून सवार था। मुझे आप के साथ दो कदम चलने थे, मेरा मकसद था यात्रा में शामिल होना। इस लिए मैं पहले ही आ गया था। युवा नेता का जूनून देखकर राहुल भी हैरान राह गए।
टी शर्ट पर हुई चर्चा
युवा ने कहा कि सर देशभर में आप की टी शर्ट को लेकर चर्चा हो रही है। विपक्ष आप की टी शर्ट से डरा हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि जोड़ने वालों को ठंड नहीं लगती है। मुझे देश को जोड़ना है, देश में मोहब्बत फैलानी है, आपसी भाई चारे का मैसेज लोगों तक पहुंचाना है। जब आप देश के लिए काम कर रहे होते हैं, तो आप को सर्दी या फिर शरीर में किसी प्रकार की पीड़ा का अहसास नहीं होता है और मैं यही कर रहा हूं। कांग्रेस पार्टी त्याग का सबसे बड़ा उदाहरण है, पार्टी ने सिर्फ त्याग किया है। कांग्रेस पार्टी पहले अंग्रेजों से लगी और अब तोड़ने वालों से लड़ रही है।
युवा ब्राह्मण चेहरे के मुरीद हुए राहुल
राहुल गांधी युवा नेता विकास अवस्थी को पहले से जानते थे। यूपी विधानसभा चुनाव में विकास अवस्थी गोविंद नगर विधानसभा सीट से तैयारी कर रहे थे। जबकि गोविंद विधानसभा ब्राह्मण बहुल सीट है। इस सीट पर ब्राह्मण वोटर भी विकास अवस्थी के पक्ष में थे, लेकिन अंतिम समय में करिश्मा ठाकुर को पार्टी ने टिकट देदी थी। इस पर विकास अवस्थी ने पार्टी से नाराजगी जाहिर नहीं की थी। बल्कि करिश्मा ठाकुर को पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया था। लेकिन करिश्मा ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ब्राह्मण वोटर छिटक गए थे। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विकास अवस्थी को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक विकास ब्राह्मण चेहरे के रूप में कानपुर से मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities