हरदोई। बेराजपुर गांव के किसान शनिवार की सुबह खीरा बेचने के लिए गर्रा नदी पार कर पाली गए थे। वापसी के वक्त किसानों से भरी ट्रैक्टर ट्राली रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोग नदी तट पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसबीच आठ लोग तैरकर बाहर आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में करीब 35 से ज्यादा लोग सवार थे। गोताखोरों की मदद से पुलिस लापता लोगों की तलाश में ऑपरेशन चलाए हुए है।
पाली क्षेत्र में सब्जियों की बड़ी मंडी लगती है और यहां पर आसपास के किसान आते हें। सब्जियों को बेचकर अपने परिवार का पेट पालते हैं। देश के कई राज्यों में हो रही बारिश के चलते गुर्रा नदी उफान पर है। शनिवार को बेराजपुर के करीब 35 से ज्यादा किसान ट्रक्टर ट्राली में सवार होकर पाली गए थे। सब्जी की बिक्री के बाद वह अपने गांव वापस लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। ट्रैक्टर ट्राली में बैठे सभी किसान नदी के लहरों में फंस गए। इस दौरान आठ ग्रामीण तैर कर बाहर निकल आए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 36 से 30 लोग सवार थे। नदी से करीब आठ लोग तैरकर बाहर निकल आए। गोताखोरों की मदद से लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर आसपास के गांव की भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नहीं मिली। ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसपर सवार लोगों की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह से ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिरी है, उससे कई किसानों की मौत होने की आशंका है।