टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा सुसाइड केस में एक चौकाने वाला खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने मुंबई के वसई कोर्ट में बताया है कि मेकअप रूम से तुनीषा का लिखा हुआ एक नोट मिला था। जिसमें एक तरफ शीजान मोहम्मद खान लिखा था, और दूसरी तरफ लिखा था कि उसे को-स्टार के तौर पर मैं मिली, यह उसकी किस्मत है woohoo।
टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा और उनके को-स्टार शीजान खान अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल सीरियल में काम कर रहे थे। तुनीषा ने बीते शनिवार को सेट के मेकअप रूम ने सुसाइड कर लिया था। तुनीषा कि मां ने शीजान पर कि वजह से सुसाइड करने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि तुनीषा ने आत्महत्या क्यों की है।
तुनीषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान बेटी को धोखा दे रहा था। शीजान के कई लड़कियों से संबंध थे। शीजान और तुनीषा का ब्रेकअप हो गया था। जिसकी वजह से तुनीषा डिप्रेशन में चल रही थी। शीजान ने पुलिस को बताया है कि ब्रेकअप की वजह धर्म और उम्र में अंतर था। तुनीषा की मां ने शीजान पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक तुनीषा और शीजान के बीच 15 मिनट बात हुई थी। इसके बाद तुनीषा ने मेकअप रूम में जाकर सुसाइड कर लिया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि शीजान यूनिट सदस्यों के साथ तुनीषा को लेकर अस्पताल जा रहा है।