arthquake: तुर्किए (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए विनाशकारी भूकंप (devastating earthquake) से कई शहरों के हाइवे, बहुमंजिला इमारतें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं। तुर्किए और सीरिया में 21 हजार से ज्यादा मौतें हो गईं हैं। इमारतों का मलबे से अब जिंदगी नहीं सिर्फ लाशे (dead bodies) निकल रही हैं। भीषण ठंड की वजह से रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही है।
तुर्किए और सीरिया में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक मृतकों की आंकड़ा 21 हजार के पार हो चुका है और यह संख्या अभी भी बढ़ सकती है। हजारों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच तुर्किये और सीरिया में बचाव और राहत कार्य भी तेज कर दिए गए हैं और लगातार मलबे को हटाया जा रहा है।
खंडहर में तब्दील हो गए ये शहर
दोनों देशों में आए विनाशकारी भूकंप ने तीन प्राचीन शहरों को पूरी तरह से खंडहर में तब्दील कर दिया है। ये शहर हैं- अंताक्या, सान्लिउर्फा और अलेप्पो, जो सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित शहरों में से हैं। दक्षिण मध्य तुर्की के अंताक्या शहर की आबादी करीब 2.50 लाख थी। इस शहर का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है।
इसी तरह पूर्व में सान्लिउर्फा का भी यही हाल है। इस शहर को सीरियाई संस्कृति का प्रमुख केंद्र माना जाता था। वहीं, दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाने वाला अलेप्पो शहर भी इस समय खंडहर बन चुका है। भूकंप से पहले सीरिया का दूसरा यह सबसे बड़ा शहर गृह युद्ध में 2012-2016 के बीच भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
अमेरिका देगा बड़ी सहायता राशि
भूकंप प्रभावित सीरिया और तुर्किये की मदद के लिए अमेरिका ने 85 मिलियन डॉलर की सहायता की मानवीय सहायता की घोषणा की है। अमेरिका यू.एस. एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के माध्यम से दोनों देशों को तत्काल मानवीय सहायता में 85 मिलियन अमरीकी डालर प्रदान करेगा।
भारत ने चलाया ऑपरेशन दोस्त
भारत ने तुर्किए में भूकंप प्रभावित लोगों की मदद के लिए ’ऑपरेशन दोस्त’ चलाया है। इसके जरिए भारत ने तुर्किए के लोगों की मदद तेज कर दी है। सेना, एयरफोर्स के जवान, एनडीआरएफ ऑर डॉक्टर्स की टीम तुर्किये भेजी गई है। बड़े पैमाने पर राहत सामग्री भी भेजी गई है। भारत से वायुसेना के विमानों के जरिए बड़ी मात्रा में राहत और चिकित्सा सामग्री भेजी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वह संकट ग्रस्त सीरिया और तुर्किये की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।