पूरी दुनिया नये साल के जश्न मना रही है। रंगबिरंगी आतिशबाजी के साथ नये साल का आगाज हुआ है।वहीं न्यू ईयर पर रूस मिसाइलों से आतिशबाजी कर युक्रेन की राजधानी कीव को दहला दिया। नये साल के आगमन पर रूस ने युक्रेन पर ताबड़तोड़ क्रूज मिसाइलों से हमला किया है। युक्रेन के राष्ट्रपति पहले ही आशंका जता चुके थे कि न्यू ईयर पर रूस बड़े हमले का सकता है। आधी रात के बाद आसमान से बारूद की बरसात होने लगी, देश भर में एयर सायरन बजने लगे। कीव समेत पूरे देश में कोहराम मच गया। लोगों ने शेल्टर और बनकरों में शरण ली, रुसी हमलों में किसी के मौत की खबर सामने नहीं आई है।
कीव के मेयर विटाली क्लिटसको ने रुसी मिसाइल हमलों की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी है कि रुसी हमलों में किसी की जान नहीं गई है। रूस की तरफ से कितनी मिसाइल दागी गईं हैं, इसकी भी सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन युक्रनी एयर डिफेन्स सिस्टम से 23 क्रूज मिसाइलों को नष्ट जरूर किया गया है।
शनिवार शाम को भी रूस ने 20 मिसाइलें राजधानी कीव पर गिराईं थी। राष्ट्रपति वलोडिमीर जेळेंस्की के नये साल के संदेश की बाद हमले किए गए। जेळेंस्की ने युद्ध जीतने की कामना की थी, युक्रेन-रूस युद्ध के 11 महीने बीत चुके हैं। लेकिन का अंत होते हुए नजर नहीं आ रहा है।
रुसी हमलों के धमकों की गूंज सुबह तक कीव में सुनी गई है। कीव के साथ ही खेरसान के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में भी धमकों की खबरें सामने आईं हैं। रूस ड्रोन से भी घातक हमले कर रहा है।