निशानाथ पाण्डेय, उन्नाव
उन्नाव में इस बार विजयदशमी का त्योहार बहुत ही अलग अंदाज में मनाया गया है। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में दशहरा नहीं मनाया जा रहा था लेकिन इस बार पूरे प्रदेश भर में रावण के पुतले का दहन किया गया। हालांकि, इस बार वृन्दावन गार्डेन की राम लीला के मंचन के बाद रावण का 22 फिट ऊँचे बने रावण का राम के द्वारा बाण मार कर दहन किया गया।
उन्नाव के वृन्दावन गार्डेन में 22 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। आपको बता दें कि उन्नाव शहर की वृन्दावन गार्डेन की रामलीला महोत्सव में पुरानी परंपरा के तहत दशहरा के दिन ही रावण वध की लीला के मंचन के साथ ही पुतला दहन किया गया। महोत्सव समिति ने बड़े हर्षोल्लास के इस बार रावण के 22 फिट ऊंचें पुतले का दहन किया। शहर में कई वर्षों से होते आ रहे रामलीला मंचन में रावण वध और पुतला दहन कार्यक्रम शरद पूर्णिमा को होता आ रहा था। वृन्दावन गार्डेन रामलीला महोत्सव समिति ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दशहरा के दिन ही रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।