उन्नाव। जनपद के एक कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए देखा जा सकता है। मामले की जानकारी होने पर एसपी ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो तीन साल पहले का बताया जा रहा है।
ऐसे महिला के संपर्क में आया कांस्टेबल
तीन साल पहले कांस्टेबल गंगाघाट थाने में तैनात था। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और उसके निराकरण करने के लिए महिला के घर पर गया। इसी दौरान उसका महिला के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। जब पति घर पर नहीं होता तो कांस्टेबल घर पर चुपके से आता और उसके साथ रोमांस करने के बाद चला जाया करता। तभी इसक भगन महिला के पति को हुई तो उसने दोनों का आपत्तिजनक हालात में वीडियो बना लिया।
कांस्टेबल से तीन साल तक करता रहा वसूली
करीब तीन साल से वीडियो बनाने वाला युवक मुख्य आरक्षी से उगाही कर रहा था। लाखों रुपये वसूलने के बाद उसने दो दिन पहले भी रुपये मांग की थी और मुख्य आरक्षी ने रुपये न होने की बात कही थी। कहा जा रहा है कि रुपये की मांग पूरी न होने पर कांस्टेबल का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया है। वीडियो की जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने कांस्टेबल को सस्पेंड करने के साथ सीओ को प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
तीन साल पुराना है वीडियो
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा प्राथमिक पूछताछ इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तीन साल पहले का बताया जा रहा है। पता चला है उस समय मुख्य आरक्षी गंगाघाट थाना में तैनात थे। पति-पत्नी के बीच झगड़े को सुलझाने के दौरान ही वह महिला के संपर्क में आए थे। प्रथम दृष्टया मुख्य आरक्षी दीपचंद्र गौतम को निलंबित कर दिया गया है।