प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक युसूफ अली ने प्रत्याशी घोषित होने के अगले दिन ही कांग्रेस पार्टी को बाये-बाये कर दिया। बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व विधायक युसूफ अली को चमरौआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। पूर्व विधायक युसूफ अली ने कांग्रेस छाोड़ते ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव के सामने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं के इस्तीफा देने से कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है।
आपको बता दें कि युसूफ अली ने 2012 में चमरौआ सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इस सीट पर 2012 में ही पहली बार चुनाव हुआ था। जिसके बाद उन्होंने 2017 में भी चमरौआ से ही चुनाव लड़ा और इसमें भी मुकाम हासिल करा। बाद में वह बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश महासचिव बनाया।