उत्तराखंड के चंपावत में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में बीते देर रात बारात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 14 बरातियों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में 15 सवारी बैठी हुई थी। यह हादसा सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है।13 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
आपको बता दें कि वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। तभी बीती रात वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिससे ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ककनई, लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ककनाई, उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 48 निवासी ककनई, हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ककनई, पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी, भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 45 वर्ष, पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ककनई, बसंती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी चंपावत, श्यामलाल पुत्र धनीराम उम्र 50 वर्ष निवासी डांडा, विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम उम्र 48 वर्ष निवासी डांडा, हीरा सिंह पुत्र उमेश सिंह आयु 15 वर्ष निवासी डांडा, देवांशी पुत्री बसंती देवी उम्र 4 वर्ष निवासी चंपावत, नीलावती पत्नी कुंवर सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी चोरगलिया, केदार सिंह पुत्र दान सिंह आयु 62 वर्ष निवासी ककनई इन लोगों की हादसे में मौत हो गई।