फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामों के वीडियो आएदिन सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिरोजाबाद थाने में तैनात कांस्टेबल का वायरल हो रहा है। जिसमें कांस्टेबल बाइक पर सवार होकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देता है। कांस्टेबल के बाइक पर सवार युवती उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। खास बात ये भी है कि ये वीडियो कांस्टेबल की पत्नी द्वारा वायरल किया जाना बताया जा रहा है।
फिरोजाबाद जनपद के एक थाने में तैनात कांस्टेबल का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। उसका एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बीते दिनों कांस्टेबल अपनी मासुका के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बाइक पर रोमांस करते उसका वीडियो पत्नी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि संबधित थानाध्यक्ष ने कहा है कि तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि, कांस्टेबल का अपनी पत्नी से आठ दिन पहले विवाद हुआ था। पत्नी को अपने आशिकमिजाज पति की करतूत पता चल गई थी। कांस्टेबल ड्वूटी के बहाने के घर से आता और अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाया करता था। कांस्टेबल के दो बच्चे हैं। पति के दूसरी युवती से संबंध होने पर पत्नी विवाद करती थी। रंगे हाथ पकड़ने के लिए पत्नी ने पति का पीछा किया और रोमांस करते वीडियो बना लिया।
कांस्टेबल के साथ बाइक पर जो महिला बैठी दिखाई दे रही है, वह आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र की रहने वाली है। वीडियो में दिख रही महिला भी शादीशुदा है। ये वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में बाइक पर बैठी युवती के साथ कांस्टेबल रोमांस करता नजर आ रहा है। कांस्टेबल इस तरह मशगूल नजर आ रहा है कि उसे ये भी अंदाजा नहीं है कि चलती बाइक पर ये हरकत उसे कितनी महंगी पड़ सकती है।
वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस विभाग में सिपाही को लेकर चर्चा शुरु हो गई हैं। कहा ये भी जा रहा है कि यह वीडियो सिपाही की शादी से पहले का है। पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा है कि सिपाही की पत्नी से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। सिपाही की पत्नी ने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस मामले में संबिधित थाने के थानाध्यक्ष का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो जांच कराकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।