डुमरी बाय इलेक्शन 2023: जिला अंतर्गत 33 डुमरी विधानसभा उपचुनाव आज सुबह 7:30 बजे शुरू हो गए। नावाडीह एवं चंद्रपुरा तथा गिरिडीह जिले के डुमरी में सुबह सात बजे से चुनाव शुरू होगी थे। यह उपचुनाव राज्य के शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो के निशान के बाद खाली हुई सीट के लिए हो रहे है। जानकारी के अनुसार दुपहर तक 43:5 फीसदी वोटिंग हुई है। बारिश के बावजूद लोगो में चुनाव का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कुल छह प्रत्याशी मैदान में है
ताजा जानकारी के अनुसार उप चुनाव के लिए कुल छह प्रत्याशी मैदान में उतरे है। 298629 मतदाता 373 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का उपयोग करेंगे। उपचुनाव शांतपूर्वक तरीके से हो और किसी कोंभी परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षाबल तैनात की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।
बेबी देवी और यशोदा देवी में कड़ा मुकाबला
I.N.D.I.A गंठबंधन के प्रत्याशी बेबी देवी उपचुनाव के लिए खड़ी हुई है। वह दिवगंत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी है। दूसरी ओर AJSU के कद्दावर नेता रहे स्व. दामोदर महतो की धर्मपत्नी यशोदा देवी एनडीए प्रत्याशी के रूप में उपचुनाव लड़ रही है। कहा जा रहा है की बेबी देवी और यशोदा देवी के बीच कड़ा मुकाबला है।
Photo Courtesy: https://www.jagran.com/