बड़ी ख़बरें
Yogi Adityanath के एक फैसले ने विपक्ष की उम्मीदों को किया ध्वस्त,अब मोदी की हैट्रिक कोई नही रोक सकता !देव भूमि पर फिर मंडराया तबाही का साया ! तुर्की से भी बड़ी आएगी उत्तराखंड में तबाही देवभूमि में मिलने लगी भूकंप की आहट ! देवभूमि में बज गई खतरे की घंटी आने वाली है महा तबाही ..अपनी सुनहरी आवाज से Bollywood को हैरान करने वाले Amarjeet Jaykar को मुंबई से आया बुलावा ,रानू मंडल की ही तरह है अमरजीत जयकर की कहानी ,सोशल मीडिया में रातो रात छा गया था मजदूरी करने वाला एक अमरजीत !जडेजा के “कलाई जादू” से पस्त हो गए मेहमान फिरकी के फेर में फंसे कंगारू नागिन डांस करने को मजबूर! भारत तीनों फॉर्मेट में बना नंबर वन!GlobalInvestorSummit:एमएसएमई कैबिनेट मंत्री राकेश सचान डकार कर बैठे 72 प्लाटों का आवंटनGeneralElection2024:BJP इंटरनल सर्वे ने उड़ाई सांसदों की नीद 100 से ज्यादा सांसदों का होगा पत्ता साफ!GeneralElection2024:अखिलेश ने किया भाजपा को आम चुनाव में पटकनी देने का प्लान तैयार , जातीय जनगणना की मांग से देंगे धारMayawatiOnYogi:बीजेपी ने उठाया हिंदू राष्ट्र का मुद्दा,बसपा को सताई दलितों के वोट कटने की चिंता !DelhiMcdFight:Bjp का दिल्ली में मेयर बनाने का सपना हो गया चकनाचूर !मेयर की महाभारत में अब लग गया विराम!ElectionCommissionDecision:शिव सेना पर कब्जे की लड़ाई में जीते मुख्यमंत्री शिंदे उद्धव को मशाल जलाने की मजबूरी पार्टी पर कब्जे की लड़ाई में EC का फैसला शिंदे के पक्ष में

मुख्यमंत्री के करीबी प्रेम प्रकाश से जुड़े 17 ठिकानों पर ईडी की रेड, आलीशान महल के अंदर से बरामद हुई दो AK-47 राइफल

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जानें-माने कारोबारी व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के करीब 18 ठिकानों में एक साथ छापा मारा। आलीशान महल से जहां पैसे और बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं तो वहीं ईडी ने प्रेम प्रकाश के घर से दो एक-47 रायफल बरामद की हैं। ईडी की जांच में कई और सनसनीखेज राज बाहर आए हैं। प्रेम प्रकाश के बारे में बताया जा रहा है कि, वह झारखंड में आईएएस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में अहम रोल निभाते हैं। उन्होंने शहर में दो मकान बनवाए हुए हैं। एक घर महेंद्र सिंह धोनी के घर के पास है।

17 छिकानों पर छापेमारी
राजनेताओं व नौकरशाहों के करीबी प्रेम प्रकाश से जुड़े 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। ये ठिकाने झारखंड, बिहार, दिल्ली व तमिलनाडु में बताये जा रहे हैं। इन ठिकानों पर सुबह साढ़े सात बजे ही ईडी की टीम ने दस्तक दी है। ईडी की छापेमारी के दौरान प्रेम प्रकाश के रांची स्थित आवास से दो एके-47 मिलने की सूचना वायरल है। इसकी अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश का आवास जो रांची के हरमू में है, वहां से छापेमारी के दौरान दो एके-47 मिला है।

पहले अंडा सप्लाई करते थे प्रेम प्रकाश
मूल रूप से सासाराम के रहने वाले प्रेम प्रकाश पहले स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए अंडा सप्लाई का काम करते थे। उनका संबंध झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी से था। इसी के सहारे पहले वह कई आईएएस अफसरों के संपर्क में आए और फिर सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी पहुंच बना ली। बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश का रांची की अशोक नगर के रोड नंबर 5 के सामने एक अपार्टमेंट है। इसी में वह अपना साम्राज्य चलते थे। इसके अलावा बरियातू थाने के पीछे एक अपार्टमेंट के पेंट हाउस में वह हमेशा बड़ी-बड़ी पार्टियां आयोजित करते थे। इसमें झारखंड के कई बड़े नेता-विधायक और अफसर शामिल होते थे।

धोनी के घर के बगल में बनवाया आलीशान महल
प्रेम प्रकाश ने रांची स्थित भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर के पास ही आलीशान बंगला बनवाया है। बताया जाता है कि ये बंगला हुबहू महेंद्र सिंह धोनी के नए बंगले की तरह है। पिछले साल जब सीबीआई ने छापेमारी की तो इस बंगले का काम रुक गया। प्रेम प्रकाश के नेपाल में भी कई कारोबार और होटल चल रहे हैं। प्रेम प्रकाश को झारखंड में पीपी कहा जाता है। अब पीपी ईडी की शिकंजे में फंस चुका है और गैर कानूनी कार्यो में जिन्होंने उसका साथ दिया, उनके नाम भी ईडी के पास पहुंच चुके हें।

मोबाइल चोरी का लगा था आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के आवास में मोबाइल चोरी का आरोप प्रेम प्रकाश पर लगा था। तब लालू के गार्ड ने उनकी धुनाई कर दी थी। इसके बाद प्रेम प्रकाश ने लालू प्रसाद यादव से दूरी बना ली थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रेम प्रकाश राजनेताओं के संरक्षण में फूला और फला। सफेदपोश और नौकरशाहों से दोस्ती बनाकर प्रेम झारखंड का सबसे बड़ा ब्रोकर बन गया।

इस मामले में आया था नाम सामने
अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के क्रम में प्रेम प्रकाश का नाम सामने आया था। इसके बाद ईडी ने लंबे समय तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ भी की थी और पूर्व में उनसे जुड़े लगभग दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। तब ईडी को विदेशी नस्ल का कछुआ और करोड़ों के लेनदेन संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे थे। पूर्व में मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने उनके चल अचल संपत्ति को भी खंगाला था। प्रेम प्रकाश पर राजनेताओं व नौकरशाहों की मिलीभगत से ट्रांसफर पोस्टिंग कराने से लेकर ठेका पट्टी दिलाने तक में भूमिका पर भी ईडी ने जांच की है।

ऐसे प्रेम प्रकाश तक पहुंची ईडी
निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार से रिमांड पर पूछताछ के दौरान है ईडी को प्रेम प्रकाश के बारे में जानकारी मिली थी। ईडी को जानकारी मिली कि प्रेम प्रकाश सत्ता के करीब रहता है और बिचौलिए का काम करता है। इसके बाद है ईडी ने प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी की थी। फिलहाल प्रेम प्रकाश ईडी की हिरासत में हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में झारखंड के मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि ईडी के हाथ ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री का नाम भी शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment

अपना शहर चुने

Top cities