कन्नौज। जनपद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने उम्रदराज पति को छोड़कर युवक के साथ शादी कर ली। पहले पति से दो बच्चे हैं, जबकि दूसरे पति से एक संतान है। इसबीच दूसरा पति आएदिन शराब के नशे में धुत होकर महिला की पिटाई करता और एक कमरे के अंदर बंद रखता था। शनिवार को वह तीनों बच्चों के साथ किसी तरह से भागकर पहले पति के पास मदद मांगने के लिए पहुंची। इसकी भनक जब दूसरे पति को हुई तो उसने पुलिस में जाकर पत्नी को बंधाक बनाए जानें की शिकायत की। हाईवाल्टेड ड्रामे के बीच कन्नौज पुलिस उलझी गुत्थर सुलझाने में लगी है।
कानपुर देहात निवासी महिला की करीब आठ साल पर्व तालग्राम के बिरियाहार निवासी सरकारी कर्मचारी से शादी हुई थी। शादी के बाद दो संताने भी हुई थी। पति की अधिक उम्र होने के कारण दो साल पूर्व महिला ने जान-पहचान के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उसे एक और संतान हुई। जब दूसरे पति ने महिला की पिटाई की, तो वह पहले पति के पास पहुंची और घटना की जानकारी की दी। महिला ने पहले पति के साथ रहने का मन बना लिया।
इसकी जानकारी जब महिला के दूसरे पति को हुई तो उसने डायल 112 पुलिस को फोन कर पत्नी को बंधक बनाने की सूचना दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो, दोनों व्यक्तियों ने पत्नी होने का दावा किया। इससे पुलिस सभी लोगों को थाने लेकर पहुंची। तालग्राम थाने में पहुंचे महिला के मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि महिला के दो पति हैं और तीनों की तीन बच्चे हैं। अब महिला पहले पति के साथ रहना चाहती है, जिसका विरोध दूसरा पति कर रहा है।
वहीं पूरे घटनाक्रम से जहां पुलिस के पसीनें छूट रहे हैं तो वहीं गांव में भी महिला को लेकर ग्रामीण अलग-अगल बयान दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, महिला ने दो शादियां की। तीनों के तीन बच्चे हैं। ऐसे में अब महिला पर डिपेंड करता है कि, वह किससे साथ रहना चाहती है। वहीं थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर किया जाएगा। अभी उनके पतियों से पूछताछ की गई और मामले में महिला के दो पति होने की बात सामने आई है। कोर्ट में दर्ज बयानों के आधार पर कारवाई की जाएगी।