International Wrestling Players: अंतराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ियों ने कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खिलाड़ी कार्यवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) में धरने पर बैठे हैं। पहलवानों के इस प्रोटेस्ट (Wrestlers Protest) ने सियासी रंग ले लिया है। इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) का ट्वीट (twitte) सामने आया है, जिसमें उन्होने आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। कुश्ती खिलाड़ियों को पहलवान बबिता फोगाट (Babita Phogat) का भी समर्थन मिला है। बबिता ने भी ट्वीट कर कहा है कि ये तानाशाही बंद होनी चाहिए। आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियों का समर्थन करते हैं।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई जानी चाहिए।
पहलवान गीता फोगाट ने भी ट्वीट कर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा “आज बहुत दुखः हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है। ये तानाशाही बंद होनी चाहिये आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते है।
इसके बाद बबिता फोगाट ने दूसरा ट्वीट कर लिखा कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियो के साथ खड़ी हूं। मैं आप सबको विश्वास दिलाती हूं कि सरकार से हर स्तर पर इस विषय को उठाने का काम करूंगी और खिलाड़ियों के भावनाओं के अनुरूप ही आगे का भविष्य तय होगा।
यह है विवाद की वजह
बुधवार के दिन भारत के 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में बैठ गए थे। इनमें बजरंग पूनिया (Bajrang Punia), साक्षी मलिक (Sakshi Malik) और विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ और संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बजरंग ने कहा कि जो लोग कुश्ती संघ चला रहे हैं, उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं पता है।
हमें कोच तक नहीं दिए जाते और इसका विरोध करने पर धमकाया जाता है। वहीं विनेश फोगाट ने कहा कि संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कई खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के चहेते लोग लड़कियों का शोषण करते हैं। पुरुष कोच भी लड़कियों के साथ-साथ महिला कोच का भी शोषण करते हैं।
बृजभूषण सिंह 2011 से भारतीय हॉकी संघ के अध्यक्ष बने हुए हैं। 2019 में उन्होंने तीसरी बार इस पद पर चुनाव जीता था। वह छह बार से लगातार सांसद हैं। फिलहाल वह कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं।